JanjgirChampa RoadBlock FIR : तेल ट्रैंकर के कुचलने से SECL कर्मी की मौत का मामला, चक्काजाम करने वाले 5 नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना की पुलिस ने SECL कर्मी की सड़क हादसे में मौत के मामले में चक्काजाम करने वाले 5 नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पंतोरा उपथाना प्रभारी कामिल हक ने बताया कि 27 अक्टूबर को कोरबा जिले के कनकी गांव निवासी हरिराम राजवाड़े ढेलवाडीह SECL के खदान में काम करने जा रहा था. इस दौरान वे पंतोरा के पास पहुंचे थे कि तेल ट्रैंकर ने उसे कुचल दिया था और हादसे में SECL कर्मी की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया था, जिसके बाद पंतोरा उपथाना की पुलिस ने 5 नामजद प्रीतम राजवाड़े, दीपक राजवाड़े, पुष्प कुमार, राजेन्द्र राजवाड़े, नर्मदा शंकर राजवाड़े सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!