मारुति सुजुकी की ये दमदार गाड़ी, महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा पर पड़ेगी भारी; होगी सबसे अलग…जानिए 

मारुति सुजुकी एक बेहतरीन ऑफ रोडिंग एसयूवी न्यू जिम्नी 5-डोर पर काम कर रही है। मारुति सुजुकी की न्यू जिम्नी 5-डोर को 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इस कार का सीधा मुकाबला अपकमिंग 5-डोर महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा। मारुति की ये गाड़ी महिंद्रा थार की मार्केट खराब कर सकती है।

 



मीडिया रिपोर्ट्स में की माने तो यह ऑफ रोडिंग एसयूवी बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। जिम्नी को टेस्टिंग के दौरान हाल ही में स्पॉट किया गया है। 5-डोर जिम्नी के कई स्पाई-शॉट्स सामने आए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी की जिम्नी 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान लेह-लद्दाख में स्पॉट किया गया है। इससे यह पता चलता है कि कंपनी भारत में जिम्नी की ऑफ-रोडिंग क्षमता का टेस्ट कर रही है। जिम्नी 5 डोर के लेटेस्ट स्पाई शॉट्स को सिटी टेस्टिंग कंडीशन में क्लिक किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जिम्नी का डिजाइन

जिम्नी के डिजाइन को काफी आकर्षक बनाया गया है। इसको देखने पर बॉक्सी और एडवेंचर लुक आता है। मोटा बम्पर, स्लेटेड ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स और फेंडर इसको एक मस्कुलर लुक देते हैं। भारत में अभी तक केवल 5-डोर टेस्ट म्यूल्स देखने को मिला है, जिससे यह पता चलता है कि भारतीय बाजार में 5-डोर वैरिएंट ही मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नी को 3-डोर अवतार में बेचा जाता है।

गाड़ी का इंजन और पावर

जिम्नी में 1.5 लीटर K15 पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो लगभग 104 bhp और 138 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसे मानक के रूप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। आपको जिम्नी में 4×4 सिस्टम भी देखने को मिलेगा, जिससे आप ऑफ रोडिंग का भी मजा ले पाएंगे।

जिम्नी में मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

जिम्नी में मारुति सुजुकी द्वारा ऑफर किए जाने वाले कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। मारुति जिम्नी में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, एफएटीसी (फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल), ऑटो ओआरवीएम के साथ कई अन्य फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक हुई तस्वीर में एलईडी हेडलाइट दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में 6-एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और 5-डोर जिम्नी में हिल होल्ड कंट्रोल देखने को मिल सकता है। इंटरनेशनल मॉडल (3-डोर वेरिएंट) में हाई बीम असिस्ट, वीविंग अलर्ट, डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट (DSBS), ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और लेन डिपार्चर वार्निंग भी मिल सकता है।

किससे होगा इसका मुकाबला?

जिम्नी का सीधा मुकाबला दो गाड़ियों से होगा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महिंद्रा और दूसरा फोर्स का है, क्योंकि दोनों कंपनियां ही इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली हैं। महिंद्रा बहुत जल्द 5-डोर थार लाने वाली है। वहीं, फोर्स अपनी न्यू जनरेशन की 5-डोर गुरखा लॉन्च कर अपनी बाजार हिस्सेदारी में सुधार करने की कोशिश करेगी। दोनों निर्माता 5-डोर वर्जन पर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!