Chhattisgarh News : 8 वर्षीय बच्चे को काटने से सांप की मौत, बच्चा सुरक्षित, जानें क्या है ड्राई बाइट…पढ़िए

छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जसपुर में एक लड़के को सांप ने काटने के बाद लड़के ने सांप को दो बार काट लिया जिससे सांप की मौत हो गई। आठ साल का दीपक अपने घर के पीछे खेल रहा था। उसे सांप के खतरे का अंदाजा नहीं था।

 



अचानक आए एक सांप बच्चे की बांह में खुद को लपेट लिया और उसको डंस लिया। दीपक सांप के डसने से दर्द से कराह रहा था और उसे अपनी बांह से छुड़ा नहीं पा रहा था। तभी उसकी जीने की चाह ने उसे हिम्मत दी और उसने सांप को काट लिया जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  शिक्षकों ने संभाली बाल दिवस की कमान, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अनूठी विशेष प्रार्थना सभा ने जीता विद्यार्थियों का दिल

बच्चे ने दो बार काटा

इंडियन एक्सप्रेस से दीपक ने बताया कि सांप के काटने से उसे बहुत दर्द हो रहा था। सब कुछ अचानक हुआ। उसने कहा, “सांप ने मेरे हाथ में लपेट लिया था और मुझे डस रहा था। मुझे बहुत दर्द हो रहा था, मैं सांप से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन छुड़ा नहीं पाया। मैंने सांप को दो बार काटा जिससे सांप की मौत हो गई”

जब उसने सांप काटने की बात परिजनों को बताई तो परिवार वालों ने जल्दी-जल्दी में उसे पास के एक अस्पताल ले गए। जहां दीपक को एंटी स्नेक वेनम दिया गया। इसके बाद दीपक को एक दिन की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रखा गया है। दीपक अभी सुरक्षित है

इसे भी पढ़े -  समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा शिक्षण, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

सांप ने किया था ड्राई बाइट

डॉक्टरों ने बताया कि, जब सांप ने दीपक को डसा तो जहर नहीं रिलीज हुआ था जिस कारण दीपक की जान बच गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वो बिल्कुल ठीक है। ड्राई बाइट में सांप के डसने पर जहर निकलता है जिससे जान बच जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर ठठारी के उपार्जन केंद्र प्रभारी को कार्य से किया गया पृथक

Related posts:

error: Content is protected !!