Janjgir Accident : मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरे, आई गंभीर चोट, डायल 112 की टीम ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अग्रसेन भवन के पास मवेशी को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार वृद्ध महिला और उसके नाती बाइक से गिर पड़े. हादसे में वृद्ध महिला के सिर में काफी चोट आई है, जिसे डायल 112 में तैनात आरक्षण शंकर यादव और सहयोगी चालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला नेत्रहीन है और वह पेंसन निकवाने के लिए अपने नाती के साथ बैंक जा रही थी. इसी दौरान बाइक के सामने में मवेशी आ गया और उसे बचाने के चक्कर में वृद्ध महिला एवं उसके नाती गिर पड़े. हादसे में वृद्ध महिला के सिर में काफी चोट आई है. सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!