Sakti Thief Arrest : चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव का है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, चारपारा गांव के रहने वाले विजय गोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने बाइक को घर के पास खड़ी किया था, जहां से बाइक की चोरी हो गई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया था और चोरों की पतासाजी में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डूमरपारा गांव में कोई व्यक्ति चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नंदकुमार कंवर के कब्जे से चोरी की हुई बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी नंदकुमार कंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!