40 साल की उम्र में इस बल्लेबाज का हैरत भरा कारनामा, T-20 क्रिकेट में रचा इतिहास, एशिया के पहले बल्लेबाज बने…जानिए

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, वर्तमान में शोएब लंका प्रीमियर लीग (LPL) में जाफ़ना किंग की ओर से खेल रहे हैं. 12 दिसंबर को कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच के दौरान शोएब ने अपने टी-20 करियर में 12 हजार रन पूरे किए. इस मैच में मलिक ने 26 गेंद पर धुआंधार 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके लगाए.

 



इस दौरान उन्होंने टी-20 करियर में 12000 रन पूरे कर लिए. टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले मलिक पाकिस्तान के इकलौते क्रिकेटर हैं तो वहीं 12 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बने हैं. इस समय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं. गेल ने अपने टी-20 करियर में 14562 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

शोएब मलिक एशिया के पहले क्रिकेटर

शोएब मलिक एशिया के पहले ऐसे क्रिकेटर भी बने हैं जिनके नाम अब टी-20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज हो गए हैं. इस खास रिकॉर्ड को बनाकर मलिक भी काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस खास रिकॉर्ड को लेकर ट्वीट भी किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

वहीं, कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच की बात की जाए तो पहले खेलते हुए जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए थे जिसके बाद कोलंबो स्टार्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. जाफना किंग्स की टीम यह मैच 6 रन से जीतने में सफल रही.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!