Ananya Panday ने पहनी ऐसे अजीबोगरीब धागों वाली ड्रेस, देखकर लोग हो रहे हैरान!

Bollywood Actress Ananya Panday Dress: अनन्या पांडे भले ही अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों को ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने बोल्ड फोटोशूट (Bold Photoshoot) की वजह से सुर्खियों में छा ही जाती हैं. लेकिन इस बार अनन्या पांडे का सोशल मीडिया गेम उनके ऊपर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है.



 

 

 

 

अनन्या पांडे ने पहना अजीब आउटफिट

अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. लेकिन इस फोटो में अनन्या पांडे ने ऐसे कपड़े पहने हुए हैं कि हर कोई अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो गया है. अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने क्या पहना है, किसी को भी ठीक से समझ नहीं आ रहा है. पहले आप भी अनन्या पांडे की वो फोटो देख लीजिए, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

 

 

देखिए तस्वीरें.

https://www.instagram.com/p/CmQiaw5t1tb/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

फैशन सेंस देख लोगों को लगा जोर का झटका

वैसे तो अनन्या पांडे को उनके फैशन सेंस की वजह से कई बार क्रिटिसाइज होना पड़ा है. लेकिन इस बार कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे-ऐसे कमेंट्स लिखे हैं कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी. इस फोटो में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है. लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कि ये कोई आउटफिट नहीं है बल्कि धागों को इकट्ठा कर दिया है, वो भी अनऑर्गनाइज्ड तरीके से और यही वजह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) का मजाक भी उड़ाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

 

 

 

अलग-अलग तरीके की प्रतिक्रियाएं

अनन्या पांडे की इस फोटो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं (Reactions) देते नजर आए. एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि ये एक्ट्रेस कुछ भी पहन सकती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अनन्या हद से ज्यादा पतली हैं. हालांकि कई यूजर्स ने हार्ट वाले इमोजी और फायर वाले इमोजी भेजकर उनकी तारीफ भी की है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!