Alia ने जब बेबी बंप दिखाने के चलते पहन ली ऐसी ड्रेस, एक्ट्रेस हुईं जम कर ट्रोल!

Alia Bhatt Baby Bump Look Trolled: आजकल सेलेब्स बेबी बंप को फ्लान्ट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो डालती हैं. आलिया भट्ट ने शादी के दो महीने के बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी. आलिया भट्ट की बेबी बंप के साथ फोटोज खूब वायरल हो रही थीं. उन फोटोज को आलिया के फैंस खूब पसंद कर रहे थे. लेकिन फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया के बेबी बंप लुक को लोगों ने खूब ट्रोल किया था.

 



 

 

 

 

आलिया हुईं जम कर ट्रोल
ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया ने पिंक ट्रांसपेरेंट थाई की लेंथ तक का टॉप पहना था जिसमें से उनका बेबी बंप दिख रहा था. इसके नीचें उन्होंने ब्लैक जींस पेयर किया था. इस लुक को लेकर एक्ट्रेस को जम कर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इस लुक में उनके जींस के फिटिंग बहुत ज्यादा सही नहीं थी जिसके वजह से वो खूब ट्रोल हुई थीं. लोगों ने उनके फैशन सेंस को लेकर बहुत सारी बाते की थीं. एक यूजर ने लिखा था कि किस तरह के कपड़े पहने हुए हैं तो वहीं दूसरा लिखता है कि आलिया का ये लुक इतना अजीब क्यों है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

रणबीर के साथ कर रही थीं प्रमोशन्स

कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने आलिया के उस लुक की तारीफ भी की थी. प्रमोशन्स में उनके साथ पति रणबीर भी नजर आए थे. हालांकि अभी आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है. सभी फैंस राहा की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं. आलिया अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस हैं. न्यू मॉम की जिम जाने के वीडियोज भी काफी वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोगों ने एक्ट्रेस के डेडिकेशन की जम के तारीफ की है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!