JanjgirChampa DeadBody FollowUp : एक माह से लापता बुजुर्ग की लाश कुएं में मिलने का मामला, मौके पर पहुंचे SP विजय अग्रवाल, पत्थर बंधे थे लाश में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बाद तनौद गांव में एक माह से लापता बुजुर्ग साखीराम साहू की लाश कुएं में मिलने के बाद मौके पर SP विजय अग्रवाल पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर निर्देश दिए हैं.

 



आपको बता दें, तनौद के रहने वाले बुजुर्ग साखीराम साहू, एक माह से लापता था. गांव के ही सुखदेव सिंह कंवर की बाड़ी में कुएं में उसकी लाश पैर में पत्थर से बंधे मिली थी. घटना के हालात के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंच कर SP विजय अग्रवाल ने मुआयना कर निर्देश दिए हैं. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण का खुलासा हो सकेगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत कैसे हुई, इसका पता चलेगा. इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!