JanjgirChampa News : फलदार पौधे लगाने के लिए मिली जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा करने आरोप, दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिकायतकर्ता, भू-माफिया धमकी भी दे रहे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव में फलदार पौधे लगाने के लिए मिली जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा करने आरोप लगा है. शिकायतकर्ता रामधन साहू ने मामले की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की है. मामले में जांजगीर एसडीएम कमलेश नन्दिनी साहू का कहना है कि शिकायत के बाद मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर घेरे गए तार-खम्भे को हटाने की कार्रवाई की गई है, वहीं शिकायतकर्ता रामधन साहू का कहना है कि भू-माफिया अभी भी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और धमकी दी जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, वर्ष 1993 में बनारी गांव के खसरा नम्बर 1861/1क में से 30 डिसमिल और खसरा नम्बर 1859/1 में से 70 डिसमिल, कुल 1 एकड़ में फलदार पौधे लगाने की अनुमति रामधन साहू को मिली थी, जहां पौधारोपण किया गया था. अब रामधन साहू का आरोप है कि भू-माफिया जमीन पर कब्जे करने उतारू हैं और दबंगई की जा रही है.

फिलहाल, रामधन साहू और उनका परिवार डरा हुआ है और मामले में कार्रवाई की शिकायत की है, जिसके बाद जांजगीर एसडीएम ने मौके पर टीम भेजकर कांटा तार और खम्भे के कब्जे को हटवाया है, लेकिन रामधन साहू का कहना है कि जमीन पर अभी भू-माफिया जमे हुए हैं और उनके द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!