JanjgirChampa : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, बिर्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की संजय नगर बिर्रा निवासी शिव कुमार खूंटे महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है, जिसकी सूचना पर बिर्रा पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शिवकुमार खूंटे के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर ठठारी के उपार्जन केंद्र प्रभारी को कार्य से किया गया पृथक

पुलिस ने आरोपी शिवकुमार खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी शिवकुमार खूंटे को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

Related posts:

error: Content is protected !!