अमिताभ बच्चन को स्क्रिप्ट पढ़ता देख यह हैरान बच्चा आज है बड़ा सुपरस्टार, दुनिया के सबसे हैंडसम लोगों की लिस्ट में शामिल है नाम

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी बचपन की फोटो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाते रहते हैं. वहीं इन अनसीन फोटो को देखकर फैंस हैरान होते रहते हैं. इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें एक बच्चा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में से एक अमिताभ बच्चन को देखकर एक सच्चे फैन की तरह रिएक्शन देता दिख रहा है. हालांकि यह आम बात है. लेकिन यही बच्चा आज दुनिया के सबसे हैंडसम लोगों में गिना जाता है. इतना ही नहीं यह मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब भी अपने नाम कर चुका है.

 



क्या आप इस बच्चे को पहचान पाए. नहीं तो हम आपको बताते हैं यह और कोई नहीं नीली आंखों से फैंस को दीवाना बनाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन हैं, जिसके डांस और एक्टिंग की आज दुनिया दीवानी है. ऋतिक रोशन ने यह फोटो एक्टर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर शेयर की थीं. इस फोटो में वह अमिताभ को स्क्रिप्ट पढ़ते हुए हैरानी से देखते हुए नजर आ रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

आज ही नहीं ऋतिक बचपन में भी डांस के दीवाने थे. एक्टर ने अपनी एक और बचपन की फोटो फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें वह अपने मां पिंकी रोशन के सामने डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो को देखकर फैंस ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है. इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी के साथ भी अपनी एक बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ हंसते हुए नजर आ रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

इस फोटो के कैप्शन में ऋतिक ने बताया था कि यह उनकी पहली बार एक्टिंग करने की फोटो है, जिस वक्त वह बेहद नर्वस थे. हालांकि श्रीदेवी ने उनकी काफी मदद की थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!