फोटो में दिख रही यह टूटे दांतों वाली लड़की बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस, सुपरस्टार की नातिन की फोटो को क्या आपने पहचाना?

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट सी फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में दिख रहे बेहद प्यारे बच्चे बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों के बच्चे हैं. ये बच्चे बेहद स्पेशल हैं. ये दोनों बच्चे अब बड़े हो गए हैं और काफी गुड लुकिंग दिखते हैं. फोटो में दिख रहा शर्मिला बच्चा बड़ा होकर हैंडसम हंक दिखता हैं और जल्द ही इसकी फिल्म रिलीज होने वाली है. वहीं फोटो में दिख रही यह बच्ची बिजनेस में नाम कमा रही है.

 



शायद आपने अब तक पहचान लिया हो और नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें ये बच्चे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में अपने योगदान के लिए कई अवॉर्ड्स जीते, जिसमें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 12 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

एक्टिंग के अलावा वह पार्श्व गायन और टीवी पर लोकप्रिय शो “कौन बनेगा करोड़पति” में भी वह नजर आए. इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी फिल्मों में करियर बनाया और अपने करियर में कई सारी फिल्में की. अब अमिताभ बच्चन फैमिली के नेक्स्ट जेनरेशन से यानी उनके नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) भी बॉलीवुड में करियर बनाने जा रहे हैं.

अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं. वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ‘अगस्त्य तुम्हारी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है और हम सब इस बात को लेकर बेहद खुश हैं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा. अगस्त्य नंदा जहां ‘आर्ची एंड्रयूस’ के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, सुहाना खान वेरॉनिका के किरदार में होंगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बता दें कि अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर 2000 में हुआ था. अगस्त्य ने 2019 में ही लंदन के seven oaks स्कूल से पढ़ाई खत्म की है. श्वेता नंदा ने अगस्त्य की ग्रैजुएशन सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी. लंदन के इसी स्कूल में श्वेता की बड़ी बेटी यानी अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान ने भी पढ़ाई की है. अगस्त्य लुक में काफी हद तक अपने नाना और मामा की तरह ही डैसिंग हैं. फिल्म रिलीज बाद देखने वाली बात होगी कि क्या फैंस उन्हें भी उनके नाना की तरह ही प्यार देते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!