VIDEO: जश्न मनाने के बाद SRK ने कही सलमान खान के कान में दिल की बात! शाहरुख की बातें सुन मुस्कुरा पड़े भाई जान, दिलचस्प वीडियो

मुबंई. बॉलीवुड के भाई सलमान खान आज 27 दिसंबर मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुपरस्टार ने अपना जन्मदिन अपनी छोटी भांजी आयत शर्मा (अर्पिता खान शर्मा-आयुष शर्मा की बेटी) के साथ मनाया. बता दें कि आयत तीन साल की हो गई. ऐसे में खान परिवार में डबल जश्न हुआ. सलमान के बर्थडे बैश में फिल्म इंडस्ट्री कई बड़े सितारों ने शिरकत की. इन्हीं सब के बीच भाईजान के बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए देखे जा सकते हैं.

 



सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान ने पहुंच कर सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है. इस दौरान शाहरुख खान ब्लैक हुड वाली जैकेट में सुपर हैंडसम लगे. जिसे उन्होंने मैचिंग टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ पेयर किया था. जबकि बर्थडे बॉय सलमान खान अपने बर्थडे बैश में ऑल-ब्लैक लुक में हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखे. इस लुक को उन्हें ब्लैक रंग के पुलओवर चुके साथ मैचिंग लेदर ट्राउजर के साथ पेयर किया. उन्होंने ब्लैक रंग के जुते और अपने सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को पूरा किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सामने आए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि शाहरुख को छोड़ने खुद सलमान उनके साथ आते हैं, दोनों जब गेट पर पहुंचते हैं तो किंग खान सलमान के कान में कुछ कहते हुए देखे जाते हैं. इसके बाद दोनों मुस्कुराते हुए दोनों को देखा जा सकता है. दोनों क्या बातें करते हैं ये वीडियो में सुनाई नहीं दे रहा लेकिन दोनों की स्माइल से लग रहा है कि कोई खास ही बात होगी, जिसपर भाईजान इस तरह रिएक्ट किया है. आगे वीडियो में दोनों पैपराजी के डिमांड पर फोटो क्लिक करवाते हैं.इसके बाद किंग खान अपनी गाड़ी में बैठते हैं तो सलमान खुद उनकी गाड़ी के दरवाजा बंद कर उन्हें गुडबाय कहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दोनों खान को एक साथ देख फैंस काफी खुश हो गए हैं. वीरल भयानी द्वारा शेयर किए इस वीडियो पोस्ट पर फैंस ताबडतोड़ कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- ‘बंधन तो प्यार का बंधन है’. दूसरे ने लिखा- ‘अनेका में एकता! रोना आ गया इतना प्यार देख के’.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!