फ्री मकान, मुफ्त अनाज के बाद अब FREE में देखिए DTH TV, जानिए क्या है मोदी सरकार कई नई स्कीम, किन्हें मिलेगा लाभ… पढ़िए…

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जरूरतमंदों के लिए सरकारी आवास योजना, मुफ्त राशन योजना की शुरूआत तो की है, अब सरकार आपको मुफ्त टीवी देखने का भी मौका दे रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2,539 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत आपको सरकार की ओर से फ्री डिश (Free Dish Tv) दी जाएगी। जिसकी मदद से आप बिना कोई खर्च किए टीवी देख सकेंगे और खुद का मनोरंजन कर सकेंगे।

 



क्या है BIND स्कीम

केंद्र सरकार ने दूरदर्शन (Doordarshan)और ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) की हालत में सुधार के लिए नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार 2,539 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉर्डन बनाना चाहती है, इसका प्रसार करना चाहती है। केंद्रीय कैबिनेट ने ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट और नेटवर्क डेवलपमेंट (BIND) को मंजूरी दे दी है। इसकी मदद से न केवल लोगों को सही समाचार और सही मनोरंजन पहुंचाया जाएगा, बल्कि डीडी और एआईआर की दशा में भी सुधार होगा। सरकार ने इस BIND स्कीम को साल 2025-26 तक के लिए जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

फ्री डिश टीवी

इस स्कीम की मदद से डीडी और ऑल इंडिया रेडियो में सुधार किए जाएंगे। एडवांस तकनीक, एडवांस और मॉर्डन स्टूडियो बनेंगे। हाई डेफिनेशन ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी। डीडी पर दिखने वाले शो की क्वालिटी और बेहतर होगी। ट्रांसमिशन में सुधार किया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार अपनी इस स्कीम के तहत 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी लगवाएगी। देश के सुदूर, सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में फ्री डिश लगवाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

डायरेक्ट टू होम यानी DTH को इन इलाकों में विस्तार किया जाएगा। इस योजना की मदद से 80 फीसदी से अधिक जनसंख्या तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंच सकेंगे। वर्तमान में डीटूएच पर 28 रिजनल चैनल समेत 36 टीवी चैनलों का प्रसारण होता है। इस स्कीम के तहत आप मुफ्त में इन चैनलों को देख सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!