JanjgirChampa Murder Arrest : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, टंगिया से हमला की थी हत्या, वारदात के बाद फरार था, इस वजह से पत्नी को उतारा था मौत के घाट… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना के जनकपुर-जोगीडीपा में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण के जनकपुर-जोगीडीपा में रहने वाला सम्पत सारथी, अपनी पत्नी सुरेखा सारथी के चरित्र पर शंका करता था, जिसकी वजह से आए दिन विवाद होते रहता था. कल 6 जनवरी को दोनों पति-पत्नी घर में थे. दोनों में फिर विवाद हुआ और पति ने तैश में आकर पत्नी सुरेखा सारथी पर टंगिया से हमला कर दिया. खुद को बचाने पत्नी भागने की कोशिश की, लेकिन घर के आंगन में पति सम्पत ने उस पर कई वार किया, जिसके बाद मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति सम्पत सारथी फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

घर के आंगन में पत्नी की लाश दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शिवरीनारायण टीआई रविन्द्र अनन्त, दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी.

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया था और आरोपी पति सम्पत सारथी की खोजबीन शुरू की थी. इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पति, सारंगढ़ जिले के सरसीवां क्षेत्र के बालपुर गांव में छिपा है, इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और उसे दबोच लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी पति सम्पत सारथी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की : टीआई
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी और रात में ही आरोपी पति को दबोच लिया गया. आज आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!