JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई मौत, आधे घण्टे रहा चक्काजाम, फिर प्रशासन और पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव के पास बाइक सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार भारी वाहन ने कुचल दिया. हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई. यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने आधे घण्टे चक्काजाम कर दिया था. सूचना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार एवं शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त मौजूद थे. मुआवजा राशि मिलने के बाद लोग शांत हुए.

 



शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त ने बताया कि बोरदा गांव के बुजुर्ग कार्तिकराम कश्यप, अपनी बाइक से अपने गांव बोरदा जा रहा था, तभी वह लोहर्सी गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. हादसे में बुजुर्ग का सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण जुट गए और आधा घण्टे चक्काजाम कर दिया. इसके बाद मुआवजा राशि मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

फिलहाल, घटना के बाद से अज्ञात भारी वाहन का चालक फरार है, जिसकी पतासाजी शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!