JanjgirChampa Accident : डिवाइडर से टकराई कार, कार में सवार 4 लोग घायल, चाम्पा के रहने वाले हैं सभी, 2 घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया, बिलासपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा, इस वजह से हुआ हादसा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला में तेज रफ्तार कार
डिवाइडर से टकरा गई है. घटना में कार सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य 2 युवकों को मामूली चोट आई है. घटना के बाद घायल 2 युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है और इलाज जारी है. पुलिस ने बताया है कि ड्राइवर को झपकी लेने की वजह से घटना हुई है.

 



मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि कार सवार 4 युवक बिलासपुर से पार्टी मनाकर चांपा लौट रहे  थे, तभी मुलमुला थाना के सामने सड़क पर बने डिवाइडर से कार टकरा गई. घटना के बाद कार के सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना में कार चालक और पीछे बैठे युवक के सिर, चेहरे पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य 2 युवकों को मामूली चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

हादसे का जानकारी घायलो ने अपने दोस्तों को फोन से दिया, जिसके बाद साथी युवक कार पर घटनास्थल पहुंचे जहां दोनों घायल युवकों को कार में बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना में यह बात सामने आई है कि चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और इससे कार के सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!