JanjgirChampa Arrest : बलवा के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लोहे का रॉड एवं डंडा जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरीटांड़ गांव में गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर रॉड, डंडे से हमला करने वाले 9 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 294, 506, 323 और ST – SC एक्ट की धारा 3 (1) (द) (ध) 3 (2)(1) के तहत दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खपरीटांड गांव के सूरज दिनकर ने बताया कि उसके बड़े पिता के बेटे असीम पाल दिनकर ने फ़ोन करके बताया कि वह सिल्ली गांव काम से गया था और मुकेश निषाद के होटल के पास पहुंचे थे, तभी गांव के सनम कश्यप उर्फ धनेश्वर ने हमारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए हो, कहकर अपने घर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर असीम पाल दिनकर को जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए रॉड, डंडे से मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

मामले की गंभीरता को देखते हुए खपरीटांड़ गांव से 9 आरोपी खिलेश्वर कश्यप उर्फ टिहली, धनेश्वर उर्फ सनम कश्यप, पुनीतराम कश्यप, खिलकमल कश्यप, सखाराम कश्यप, मोहितराम कश्यप, सुरितराम कश्यप, मोनू उर्फ धनीराम कश्यप एवं बसंत कश्यप के कब्जे से लोहे का रॉड और डंडा को जब्त कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!