JanjgirChampa Thief : त्रिमूर्ति चौक के पास से डेढ़ क्विंटल लोहे का एंगल एवं जालीदार तार चोरी कर ले जाने वाले 02 कबाड़ चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक के पास से लोहे का एंगल एवं जालीदार तार चोरी कर ले जाने वाले 2 कबाड़ चोर को मुलमुला पुलिस ने छोटा हाथी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा एवं रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध हालत में मुलमुला की ओर जाते एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 11 AV 5737 को पीछा कर त्रिमूर्ति चौक के पास रुकवाया गया. वाहन में सवार नरियरा निवासी जितेंद्र कुमार रात्रे और अनिल कुमार बंजारे पूछताछ एवं चेकिंग करने पर उसमें लोहे का एंगल, जालीदार तार मिला, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पारम्परिक तरीका से पैरा पुटू उगाने व पैरा का यूरिया उपचार की तकनीक सीख रहीं महिलाएं, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी नरियरा निवासी जितेंद्र कुमार रात्रे और अनिल कुमार बंजारे के पास से डेढ़ क्विंटल लोहे का एंगल, जालीदार तार एवं छोटा हाथी वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!