Grand Vitara और Baleno को मिलाकर Maruti ने बना दी नई SUV! बुकिंग शुरू

Maruti Fronx SUV Booking Opens: ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी फ्रोंक्स कूप एसयूवी को पेश किया, यह देश में इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से पहली कूप-स्टाइल क्रॉस-हैच होगी. कंपनी ने नई मारुति फ्रोंक्स एसयूवी के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी बाकी है. मॉडल के अप्रैल 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावना है. नई मारुति फ्रोंक्स एसयूवी का डिजाइन और स्टाइल नई ग्रैंड विटारा तथा बलेनो हैचबैक से प्रेरित है. इसे देखने पर ग्रैंड विटारा और बलेनो, दोनों की झलक इसमें नजर आती है.

 



 

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

फ्रंट में ब्रांड की नई सिग्नेचर ग्रिल और नए स्लिम एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है, जैसा कि ग्रैंड विटारा में देखा गया था. नई मारुति एसयूवी में फ्लेयर्ड व्हील आर्क, अलॉय व्हील, कूप जैसी रूफलाइन और कर्व्ड रियर ग्लास एरिया मिलता है. इसमें 6 मोनोटोन कलर और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे. नई मारुति कूप एसयूवी का इंटीरियर बलेनो हैचबैक जैसा है.

 

 

 

मॉडल में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, सुजुकी कनेक्ट और वॉयस कमांड के साथ नया 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें डिजिटल कंसोल, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट, ऑटोमैटिक एसी यूनिट, डुअल-टोन इंटीरियर, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 3-प्वाइंट ईएलआर सीट बेल्ट और 6 एयरबैग जैसे कई फीचर्स हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

नई मारुति फ्रोंक्स बीएस 6, 1.0L बूस्टरजेट, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है. यह 102bhp मैक्स पावर और 150Nm पीक टार्क जनरेट करता है. यह कूप एसयूवी 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगी. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट मिलेगी. हालांकि, नई मारुति एसयूवी में ऑलग्रिप एडब्ल्यूडी तकनीक नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!