Pele News : ‘फुटबॉल के जादूगर’ की 100 साल की मां को नहीं पता बेटा दुनिया से चला गया

ब्राजील (Brazil) के महान फुटबॉलर पेले (Pele) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 30 दिसंबर 2022 को साओ पाओलो के आइंस्टीन अस्पताल में आखिरी सांस ली। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार उनकी 100 साल की मां डोना सेलेस्ट को बेटे की निधन की खबर नहीं है। पेले की बहन मारिया लुसिया दो नासीमेन्तो उनका ख्याल रखती हैं।



पेले की बहन मारिया लुसिया दो नासीमेन्तो ने कहा, “हमने उन्हें इसके बारे में बताया है, लेकिन उन्हें इस सिचुएशन के बारे में जानकारी नहीं है। वह अपनी ही दुनिया में हैं। जब मैं उनकी नाम लेती हूं, तो वह अपनी आंखें खोलती हैं और कहती है, ‘हम उनके लिए प्रार्थना करेंरे’, लेकिन वह यह नहीं जानती कि मैं क्या कह रही हूं।”

इसे भी पढ़े -  आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi! टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

मां के 100वें जन्मदिन पर किया था भावुक पोस्ट 
सेलेस्ट ने नवंबर 2022 नें अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इंस्टाग्राम पर उनके बेटे पेले ने इस खास पल को शेयर भी किया था। पेले (Pele) ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करके लिखा था, ” आज हम सेलेस्ट के जीवन के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। बचपन से ही उन्होंने मुझे प्यार और शांति की अहमियत बताई। मेरे पास उनके बेटा होने के लिए शुक्रगुजार होने का 100 से अधिक कारण है। मैं इस दिन का जश्न काफी भावनाओं के साथ मना रहा हूं औक ये तस्वीरें आपके साथ शेयर कर रहा हूं। आपके साथ बिताए हर पल के लिए के लिए धन्यवाद मां।”

इसे भी पढ़े -  SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर वायरल हुआ Kavya Maran का रिएक्शन, एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला

ब्राजील को तीन बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन 
पेले को मलाशय का कैंसर था। वह 29 नवंबर को कोरोना और श्वसन संक्रमण के कारण अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।

error: Content is protected !!