Billionaires list Update 2023 : अमीरों की लिस्ट में उलटफेर, अंबानी की टॉप 10 में एंट्री; अदाणी शीर्ष 20 से भी बाहर…जानिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में भारतीय कारोबारियों मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की रैंकिग हर किसी के लिए दिलचस्प बनी हुई है। वर्तमान परिस्थितियों के चलते गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स का टैग भी खो चुके हैं। वे टॉप अमीरों की रैंकिग में भी काफी पीछे खिसक गए हैं।

 



Bloomberg Billionaires Index लिस्ट में गौतम अदाणी 50.4 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 24वें पायदान पर हैं। वहीं मुकेश अंबानी 83.3 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 10वें पायदान पर हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में हुआ करीब 2 बिलियन डॉलर का इजाफा
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.81 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर और एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब एक साथ पा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

वही दूसरी ओर, अदाणी की बात करें तो उनकी संपत्ति में आखिरी बार 1.03 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। कुल नुकसान की बात करें तो, अदाणी की संपत्ति में कुल 70.1 बिलियन डॉलर का नुकसान रहा।

कौन है दुनिया का सबसे अमीर शख्स
दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नोल्ट का नाम आता है। बर्नार्ड अर्नोल्ट Bloomberg Billionaires Index की लिस्ट में 192 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के सीईओ एलन मस्क का नाम आता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

एलन मस्क 191 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स के रूप में पहचान दर्ज करवाते हैं। टॉप 3 में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का नाम आता है। जेफ बेजोस 125 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं।

इसी तरह अमेरिकन बिजनेसमैन बिल गेट्स का नाम चौथे अमीर शख्स के रूप में जाना जाता है। बिल गेट्स 117 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ टॉप अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। पांचवे नंबर के सबसे अमीर शख्स के रूप में वॉरेन बफेट अपना नाम दर्ज करवाते हैं। इनकी संपत्ती 108 बिलियन डॉलर है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!