MBA चायवाला ने खरीदी एक करोड़ की Mercedes-Benz की यह कार 9 गियर के दम पर करती है हवा से बातें…जानिए इसके फीचर्स के बारे में

नई दिल्ली. MBA चायवाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लोरे उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM अहमदाबाद के सामने एक चाय का स्टाल लगाया। शुरू में सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन धीरे-धीरे एमबीए चायवाला की चर्चा देश के कई इलाकों में होने लगी। आज उनके देशभर में 200 से ज्यादा आउटलेट्स है।

 



दिलचस्प है एमबीए चायवाले की कहानी
प्रफुल्ल बिल्लोरे के चाय बेचने के लहजे और उनकी फर्म के नाम को लेकर लोगों का कौतूहल बढ़ता गया। यहीं से उनकी कामयाबी के किस्से शुरू हुए। धीरे-धीरे उनका बिजनेस चल निकला। अब उनकी इस फर्म के देश भर में सैकड़ों आउटलेट्स हैं… और कमाई का तो पूछिए ही मत। कभी एक सामान्य-सा जीवन जीने वाले प्रफुल्ल के पास अब अकूत दौलत है। हाल में उन्होंने नई Mercedes -Benz GLE खरीदी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

IIM ड्राप आउट प्रफुल्ल बिल्लोरे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एंटरप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में वह खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। हाल ही में प्रफुल्ल ने ब्रांड न्यू लग्जरी कार Mercedes-Benz GLE खरीदा है। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस नई गाड़ी का वीडियो भी शेयर किया है।

कैसी है Mercedes-Benz GLE
Mercedes-Benz की GLE बेस्ट सेलिंग लग्जरी एसयूवी में से एक है। इस कार की कीमत भी अच्छी-खासी है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 88 लाख रुपये से शुरू होकर 1 करोड़ रुपये तक जाती है। ये एसयूवी तीन वेरिएंट्स में आती है। इसमें 3.0 लीटर क्षमता वाला सिक्स सिलिंडर इंजन दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

यह इंजन 435 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन 245 bhp की पावर जेनरेट करता है। 330 bhp के 3.0 लीटर क्षमता वाला डीजल इंजन भी इस गाड़ी का एक वेरिएंट है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!