Janjgir Arrest : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले बाप-बेटे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट से क्षुब्ध होकर शख्स ने कर लिया था सुसाइड, नैला उपथाना पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले बाप-बेटे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. युवक रविशंकर ने मारपीट से क्षुब्ध होकर जहर सेवन कर सुसाइड की थी.

 



Janjgir : सर्प ने मां के सामने ढाई साल की बच्ची को डसा, बच्ची की हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला, देखिए VIDEO…

मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयान के आधार 3 लोगों रामस्वरूप कश्यप, उसके बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 308, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, 6 जनवरी छेरछेरा त्योहार के दिन नैला के वार्ड 4 के युवक रविशंकर के घर में रामस्वरूप कश्यप, बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप ने मारपीट की थी. इससे युवक के कान में चोट आई थी. मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक रविशंकर ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन से मौत की बात सामने आई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

मामले में कार्रवाई को लेकर परिजन ऑफिस गए, तब पुलिस जागी और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद, आरोपी रामस्वरूप कश्यप, बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!