JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण के रपटा घाट के पास महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के रपटा घाट के पास पुलिस ने प्रेमचंद केशरवानी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद केशरवानी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



Janjgir : सर्प ने मां के सामने ढाई साल की बच्ची को डसा, बच्ची की हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला, देखिए VIDEO…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण निवासी प्रेमचंद केशरवानी, रपटा घाट नदी किनारे बड़ी मात्रा में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी प्रेमचंद केशरवानी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी व्यक्ति प्रेमचंद केशरवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!