Janjgir fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव से स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी व्यक्ति गोपाल कृष्ण कश्यप को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है और फरार अन्य एक आरोपी की तलाश कर रही है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



Sakti News : …जब बाइक से निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, फिर… देखिए VIDEO…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पचरी गांव के यशवंत बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गंगाजल के गोपाल कृष्ण कश्यप और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा NMDC जगदलपुर में स्थित प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है.

इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर से सूचना मिली आरोपी व्यक्ति गोपाल कृष्ण कश्यप अपने घर गंगाजल आया हुआ है. इसके बाद, पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस में आरोपी व्यक्ति गोपाल कृष्ण कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

error: Content is protected !!