JanjgirChampa Accident : अनियंत्रित होकर बाइक में सवार दो लोग गिरे, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, दोनों को आई गंभीर चोटें

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनेली और महन्त गांव के बीच बाइक में सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिर गए. हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है. मौके पर सूचना मिलने पर डायल 112 के आरक्षक शिवप्रसाद बघेल चालक पुनीराम साहू ने घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है.

 



Janjgir : पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की मौत का मामला, शार्ट PM से हत्या का खुलासा, SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO

मिली जानकारी के अनुसार, धनेली गांव के परदेसी कुमार कश्यप और हीरालाल यादव दोनों बाइक में सवार होकर धनेली से महन्त की ओर जा रहे थे. इसी बीच बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों बाइक से गिर गए. इससे दोनों को गंभीर चोट आई है, वहीं हीरालाल यादव का बायां पैर टूट गया है. जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!