JanjgirChampa Thief Arrest : सूने घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक को किया जप्त

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने सूने घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया है.

 



दरअसल, प्रार्थिया ने बम्हनीडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शादी में गांव गई हुई थी और घर में उसकी सास और ससुर थे. बाद में, घर का ताला लगाकर साबरिया डेरा के घर में सोने के लिए चले गए थे, जब सुबह घर आए तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और घर के आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी. मामले के आरोपी बिरजू सूर्यवंशी और मुकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और दोनो आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए सोने-चांदी के जेवरात, 2 हजार रूपए एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी बिरजू सूर्यवंशी और मुकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!