अनुपमा नहीं, ये है इस हफ्ते का सबसे पसंदीदा हिंदी शो, जानें कौन से नंबर पर है…आपका फेवरेट सीरियल… जानिए

नई दिल्ली. TV Show और शो फैंस का रोजाना एंटरटेन करते हैं. वहीं हर किसी का कोई ना कोई पसंदीदा बन ही जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि हर हफ्ते टॉप 10 ऐसे शो होते हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि नंबर वन पर अक्सर अनुपमा सीरियल आता है. लेकिन इस हफ्ते रुपाली गांगुली का शो नहीं बल्कि तारक मेहता उल्टा चश्मा पहले नंबर पर आया है. इसके साथ ही रियलिटी शो बिग बॉस 16 किस नंबर पर है. इसकी डिटेल भी सामने आ गई है.

 



ओरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते के टॉप 10 पसंदीदा हिंदी टीवी शो की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार, कॉमेडी और फैमिली शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले नंबर पर है. जबकि दूसरे नंबर पर अनुपमा सीरियल है. तीसरे पर रियलिटी शो बिग बॉस 16, चौथे पर द कपिल शर्मा शो, पांचवे नंबर पर इंडियन आइडल, छठे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, सातवें नंबर पर कुंडली भाग्य, आठवें नंबर पर कुमकुम भाग्य, नौंवे नंबर पर गुम हैं किसी के प्यार में और 10वें नंबर पर राधा मोहन सीरियल है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बता दें, सीरियल अनुपमा में इन दिनों छोटी अनु की असली मां के आने पर अनुपमा और अनुज कपाड़िया की मुसीबते और तोषू के एक्सीडेंट का ट्रैक चल रहा है. जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की मुसीबतों के बारे में दिखाया जा रहा है. इसके अलावा बिग बॉस 16 का फिनाले नजदीक है, जिसके चलते शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल के टॉप 5 से बाहर होने पर फैंस को झटका लगने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!