Sakti Murder Arrest : पंथी नृत्य करने आए युवक से मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मौत, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में पंथी नृत्य करने आए युवक से मारपीट कर हत्या करने वाले 20 वर्षीय युवक राकेश खूंटे उर्फ लोकेश को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जमगहन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का राजन खांडेकर, अपनी पार्टी के साथ पंथी नृत्य करने लालमाटी गांव आये थे. युवक राजन पंथी नृत्य करते अचानक से बेहोश होकर गिर गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती किया था. इलाज के दौरान युवक राजन की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

जांच के दौरान एवं मृतक युवक राजन के परिजन के बयान पर पता चला कि लालमाटी गांव के राकेश खूंटे उर्फ लोकेश के द्वारा उसकी ममेरी बहन से युवक राजन का अफेयर एवं मोबाइल में बातचीत की वजह से मारपीट की गई थी, जिससे युवक राजन के सिर में चोट आई थी.

PM रिपोर्ट में युवक राजन की मृत्यु कठोर वस्तु से सिर में चोट आने से हुई थी. मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

मामले के हसौद पुलिस ने लालमाटी गांव से आरोपी युवक राकेश खूंटे उर्फ लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!