एक साथ कई आवाजों की नकल उतारने में है माहिर है ये पक्षी, अनोखे टैलेंट ने लोगों को किया हैरान…देखिए वीडियो

प्रकृति अपने अंदर कई रहस्यों को समेटे हुए है, जिससे हम आज भी अनजान हैं. जब उससे जुड़ी कोई वीडियो या तस्वीरें हमारे सामने आती हैं, तो हम उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खूबसूरत पक्षी अपनी कई तरह की आवाजों से सभी को हैरान कर दिया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

 



वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी आवाजों की नकल करने में माहिर है. यह पक्षी अपने आसपास में सुनाई देने वाली आवाजों की नकल करने का हुनर रखता है. जो ट्रेन की सिटी, हॉर्न, सायरन और भी कई तरह की आवाजें निकालते हुए दिखाई दे रहा है. पक्षी के इस अनोखे गुण ने सभी को हैरान कर दिया है. इसके अलावा यह अनोखा पक्षी अपने डांस से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर @worldbirds32 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि “लायरबर्ड जमीन पर रहने वाला ऑस्ट्रेलियाई पक्षियों की एक प्रजाति है. जो अपने पंख को मोर की तरह फैला सकता है और नर पक्षी अपनी विशाल खूबसूरत पूंछ से सभी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जाना जाता है. यह पक्षी अपनी उत्कृष्ट मिमिक्री के लिए मशहूर है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

https://twitter.com/worldbirds32/status/1515026817480118281?t=vrbLMlSJNckiwSz8aFf_Bg&s=19

 

बता दें कि लियरबर्ड पक्षी के रूप में एक खूबसूरत नेचुरल मिमिक्री आर्टिस्ट है. पृथ्वी पर पाए जाने वाले जितने भी पक्षी है उसमें यह इकलौता ऐसा है जिसके पास फैले हुए पंख और लंबी पूंछ है. यह खूबी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. सबसे खास बात यह है कि इस पक्षी को एक साथ दो आवाजों को निकालने की महारत हासिल है. यह ध्वनियों की नकल करने में एक्सपर्ट हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!