Bageshwar Dham Movie : बागेश्वर धाम के इतिहास पर बनेगी ये धमाकेदार फिल्म, इस डायरेक्टर ने किया ऐलान

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का नाम देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चार्चित। इनके पास देश-विदेश के श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। धाम पर लोग अपनी समस्या लेकर आते है ओर पंडित शास्त्री पर्चा बनाकर लोगों की समस्या का निवारण करते है। धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म को देश में उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस कारण अब लोगों की आस्था भी बागेश्वर धाम के प्रति गहरी होती जा रही है।

 



बागेश्वर धाम पर बनने जा रही फिल्म

इसी बीच पंडित शास्त्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि जल्द ही बागेश्वर धाम पर फिल्म बनने जा रही है इसका ऐलान फिल्म मेकर अभय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने ऐलान कर ते हुए कहा कि वह जल्द ही बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने की शुरुआत करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभय प्रताप सिंह की इस फिल्म के जरिए छतरपुर-खजुराहो हाईवे से सटे गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता को दिखाया जाएगा।
एपीएस पिक्चर्स प्रोडक्शन की होगी फिल्म

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

निर्देशक ने बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाकर उनके मानवतावादी और सामाजिक कार्यों को सिनेमा के जरिए पेश करने का फैसला किया है। बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर निर्देशन में भी खुद अभय प्रताप सिंह ही करेंगे और फिल्म को एपीएस पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बनाया जाएगा। गौरतलब है कि निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने फिल्म का टाइटल ‘बागेश्वर धाम’ ही चुना है। फिल्ममेकर ने इस टाइटल को पहले ही आधिकारिक रूप से रजिस्टर भी करा लिया है।
यहां-यहां होगी शूटिंग

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग लोकेशन और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में की जाएगी। हांलाकि फिल्म के लिए मेकर्स ने अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। कास्टिंग पर काम जारी है। अब देखना ये होगा कि आखिर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का किरदार कौन निभाएगा और इस फिल्म में बॉलीवुड के कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।

जल्द होगी स्टार कास्ट का खुलासा

इस फिल्म के बारे में अभय प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘फिलहाल इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। इस वक्त मैं बस इतना ही बता सकता हूं कि बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों से अलग-अलग रोल को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही सारे दिग्गज अभिनेताओं के नाम का खुलासा भी कर दिया जाएगा।’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!