जया किशोरी ने अपनी शादी को लकेर तोड़ी चुप्पी, कहा – जीवनसाथी को रखना होगा इन चीजों का ध्यान…पढ़िए

नई दिल्ली. देश की जानी-मानी कथावाचक जया किशोरी की फैन फॉलोइंग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कथा के दौरान उनका सौम्य स्वभाव और हमेशा मुस्कराता चेहरा लोगों को खासा प्रभावित करता है। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से उनके भक्त हमेशा उनकी कथा सुनने के लिए उत्साहित रहते हैं। जया किशोरी अपनी कथा के दौरान जीवन से जुड़ी कई अहम बातें बताती हैं। उनकी बातों का अनुसरण कर इंसान अपना जीवन आसान बना सकता है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

 



सोशल मीडिया पर छाया जया किशोरी का वीडियो

जया किशोरी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गया है। इस वायरल वीडियो में उन्होंने शादी के बारे में चर्चा की है। वे अपनी कथा और भजन में हमेशा जीवन से जुड़े मुद्दों पर लोगों की राह आसान करने की कोशिश करती रहती हैं। इस बार उन्होंने शादी और जीवनसाथी को लेकर लोगों की आंख खोलने की कोशिश की है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे है, उसमें जया किशोरी ने कहा कि शादी एक बहुत जिम्मेदारी भरा रिश्ता है। यह अपने-आप में एक गंभीर जिम्मेदारी है। जया किशोरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जया किशोरी ने आगे कहा कि लोग शादी को औपचारिकता की तरह निभा रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

शादी के लिए इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कथावाचक ने कहा कि इन दिनों शादी लोगों के लिए सिर्फ टू डू लिस्ट का हिस्सा बनकर रह गई है। आसान शब्दों में कथावाचक की बात समझी जाए तो इसका मतलब है लोग शादी को लेकर अब बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। लड़का हो या लड़की एक उम्र आने पर बस शादी कर ले रहे हैं। वीडियो में जया किशोरी ने आगे कहा कि शादी का मतलब ‘आपको एक इंसान के साथ आगे के 50-60 साल एक ही कमरे में रहना है।’ उन्होंने कहा कि शादी को लेकर इन बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर ही शादी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!