IPL से इस टीम को लगा बहुत बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुए करोंड़ो का खिलाड़ी!

नई दिल्ली. आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल को लेकर करोड़ों फैंस का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस सीजन का आगाज होने से पहले पंजाब किंग्स टीम को बड़ झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण प्रत्र नहीं मिलने के चलते इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

हालंकि ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को इस टी20 टूर्नामेंट खेलने की अनुमति मिल गई है। लिविंगस्टोन ने घुटने और टखने की चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की है।

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स आईपीएल नीलामी के दौरान जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड में खरीदा था। ये पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर है। वहीं अच्छी खबर ये है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए लियाम लिविंगस्टोन को हरी झंडी दे दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!