इस स्टार क्रिकेटर के साथ बड़ी अनहोनी, जश्न मनाते हुए मैदान पर गिरा, विश्वकप से हो सकते हैं बाहर

विकेट लेने के अति उत्साह में जश्न मनाना फिर से एक क्रिकेटर को भारी पड़ गया टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी घरेलू सरज़मीं पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। पहला टेस्ट मैच 87 रनों से जीतने के बाद अफ्रीकी टीम ने जोहान्सबर्ग में खेले गए टेस्ट में भी वेस्टइंडीज को 284 रनों से हरा दिया।

 



अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 391 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिर्फ 106 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

हालांकि, दूसरा टेस्ट मैच खत्म होते-होते दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर भी आ गई। इस टेस्ट के चौथे दिन अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज विकेट का जश्न मनाते-मनाते ऐसा चोटिल हुए कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर लेकर जाना पड़ा। ये वेस्टइंडीज के बल्लेबाज काइल मेयर्स का विकेट था जिसे लेने के बाद महाराज जश्न मना रहे थे लेकिन तभी उनकी बाईं अकिलिस टेंडन (पैर की एड़ी का ऊपरी हिस्सा) में ऐसा दर्द उठा कि वो दर्द से कराहते दिखे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी चोट का स्कैन किया गया और पता चला कि उन्हें काफी गंभीर चोट लगी है और अब उनके भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केशव महाराज कम से कम छह महीने के लिए खेल से बाहर हो सकते है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!