Pamgarh News : कांग्रेस नेता पहुंचे खरगहनी गांव, लोगों से की मुलाकात, छग सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, सुनीं समस्याएं

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के खरगहनी पहुंचकर कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही, लोगों को छग सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.

 



कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज ने लोगों को बताया कि कांग्रेस की सरकार, किसानों के हितों को प्राथमिकता में रखने वाली सरकार है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार, किसानों और गरीबों के विकास के लिए योजनाएं बना रही है. सरकार आते ही लोन माफ हुआ, लोगों को बिजली बिल हाफ योजना का व्यापक लाभ मिल रहा है, वहीं धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी होने से छग के किसानों को धान का उचित मूल्य मिल रहा है. छग, देश का पहला राज्य है, जो किसानों के धान को 2640 रुपये क्विंटल में खरीदी है. अगले साल 28 सौ क्विंटल में धान की खरीदी होगी, जो किसानों के लिए बड़ी सौगात है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता राजेश भारद्वाज का स्वागत किया. यहां जसप्रित गांधी यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही गौरी शंकर, खिलेंद्र, हीरालाल, संतोष साहू, उचित कुमार, प्रदीप साहू, गजेंद्र, हरीश, उत्तम, पुरुषोत्तम, सागर, द्वारिका, सुरेश, सोमेश, खिलेश्वर, संतोष, सतरूहन कुम्हार, छोटू, छबि, श्याम, महेंद्र, रवि, संजय, हेमलाल, दुर्गा, संतानु, संजय साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!