Cricket News : आईपीएल से बाहर हुआ इंडिया का ये घातक गेंदबाज, अगले 6 महीने तक नहीं कर पाएगा वापसी

नयी दिल्ली. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे और उनके अगले छह महीने तक वापसी की संभावना भी नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

 



यह पता नहीं चल पाया कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाने वाले इस तेज गेंदबाज की पीठ का ऑपरेशन करना होगा या नहीं। बुमराह को शुरू में टी20 विश्व कप की टीम में चुना गया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा,‘‘ बुमराह आईपीएल से बाहर हो गए हैं क्योंकि वह अगले छह महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि हो सकता है कि वह तब तक भी वापसी नहीं कर पाए। लक्ष्य वनडे विश्वकप है लेकिन उनकी उस टूर्नामेंट में खेलने की भी गारंटी नहीं है।’’

इसका मतलब है कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाता है तो बुमराह उसमें भी नहीं खेल पाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से ओवल में शुरू होगा।

आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो रहा है और बुमराह मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज है। वनडे विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

उनतीस वर्षीय बुमराह ने 2022 में पांच टेस्ट, पांच वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के मैच खेले थे।

बुमराह के एक्शन के कारण उनकी पीठ पर काफी दबाव पड़ता है। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि बुमराह हमेशा पीठ दर्द से परेशान रह सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!