बिना मैच खेले टी20 विश्व कप में पहुंची टीम इंडिया, जाने कैसे किया ये कारनामा…

दुबई. भारत दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में अपने समूह में शीर्ष-तीन में रहने के आधार पर बांग्लादेश में होने वाले 2024 आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 विश्व कप के लिए आठ स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीम में से एक है। दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के प्रत्येक (दो) ग्रुप की शीर्ष-तीन टीमों ने स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल की।

 



इसके अलावा मेजबान बांग्लादेश और पाकिस्तान की महिला टीम ने भी स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल की। बांग्लादेश मेजबान के तौर पर जबकि पाकिस्तान ने क्वालीफाई करने वाली छह टीमों के बाद शीर्ष रैंकिंग की टीम के तौर पर अपनी जगह बनायी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप एक से क्वालीफाई किया, जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज ने ग्रुप दो से क्वालीफाई किया। श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें इस टी20 विश्व कप से क्वालीफाई करने में असफल रहीं। श्रीलंका इस समय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है जबकि आयरलैंड 10वें स्थान पर है। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि टूर्नामेंट के शेष बचे हुए दो स्थानों के लिए 2024 की शुरुआत में एक वैश्विक क्वालीफायर का आयोजन किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!