JanjgirChampa Arrest : छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने सराफा बाजार से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सायकल को विजय भूषण ज्वेलरी दुकान के पास खड़ी की थी और विजय भूषण को सायकल को देखने के लिए बोली, तब विजय भूषण के द्वारा पीड़िता की पुत्री से अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी विजय भूषण के खिलाफ IPC की धारा 354 और पाक्सो एक्ट की धारा 11क के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सराफा बाजार पारा निवासी विजय भूषण को गिरफ्तार किया है और उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!