JanjgirChampa Arrest : शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार, 140 नग एवं 10 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी सनत कुमार कश्यप, जनीदास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि जेवरा गांव का सनत कुमार कश्यप अपने घर के बाड़ी में देशी प्लेन शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सनत के कब्जे से 140 नग देशी प्लेन शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसी प्रकार जनीदास मानिकपुरी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को मुलमुला पुलिस ने जब्त किया है.

फिलहाल, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी सनत कुमार कश्यप और जनीदास मानिकपुरी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!