‘ये रिश्ता..’ की अक्षु यानि की प्रणाली राठौर ने महज 26 की उम्र में बनाई ली है करोड़ों की सम्पत्ति, जीती है बिंदास लाइफ

प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला बेहद लोकप्रिय और मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आजछोटे पर्दे की कुछ बेहद सबसे सफल और चर्चित धारावाहिकों की सूची में गिना जाता है, जिसकी आज लाखों चाहने वाले मौजूद हैं और यही वजह है कि आज यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नजर आने वाले तमाम किरदार और उनके किरदारों को अदा करने वाले सितारे भी दर्शकों के बीच काफी अच्छी खासी लोकप्रियता रखते हैं।

 



ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी इसी सीरियल में नजर आने वाली एक अभिनेत्री से जुड़ी हुई है, जो पर्दे पर सीरियल के एक बेहद अहम किरदार को निभाती नजर आती हैं| अपनी आज की इस पोस्ट में हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ है, जो कि सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाते हुए नजर आती हैं।

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम प्रणाली राठौड़ के बारे में ही बात करने जा रहे हैं और आपको उनकी असल जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहद अहम और दिलचस्प बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिस बारे में अभी तक आपको शायद ही पता होगा…

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

पर्दे पर प्रणाली राठौड़ जहां अक्षरा गोयनका बिरला का किरदार निभाते हुए नजर आती हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद है, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में भी प्रणाली राठौड़ गजब की दौलत और शोहरत पर राज है| सीरियल में निभाए गए अपने इस किरदार से एक्ट्रेस ने हिना खान और शिवांगी जोशी की तरह ही काफी नाम और पैसा कमाया है और ऐसे में आज प्रणाली राठौड़ छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों में भी शामिल हो चुकी हैं।

अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जाता है कि आज प्रणाली राठौड़ टीवी सेरिअल्स में निभाए गए अपने किरदार के सिर्फ 1 एपिसोड के लिए तकरीबन 60 हजार रुपए की फीस चार्ज करती हैं, और अगर एक्ट्रेस की कुल संपत्ति की बात करें तो, यह तकरीबन एक करोड़ के आसपास बताई जाती है| प्रणाली राठौड़ को लेकर ऐसी भी खबरें हैं कि एक्ट्रेस आज सीरियल के अलावा एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड प्रमोशंस से भी काफी अच्छी खासी इनकम करती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

वर्तमान समय की बात करें तो, आज प्रणाली राठौड़ की उम्र सिर्फ 26 साल की है और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने जो सफलता और लोकप्रियता हासिल की है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

इसके अलावा आज सोशल मीडिया पर भी प्रणाली राठौड़ की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जहां एक्ट्रेस काफी सक्रिय रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी फ़ोटोज़ और वीडियोज शेयर करती हुई नजर आती हैं, जिनकी वजह से आए दिन प्रणाली राठौड़ अपने चाहने वालों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं।

आपको बताते चलें, एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ आज सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अपने निभाए गए किरदार के अलावा ‘प्यार पहली बार’, ‘जात न पूछो प्रेम की’ और ‘बैरिस्टर बाबू’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें सीरियल बैरिस्टर बाबू में निभाए गए सौदामिनी भौमिक के शानदार किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था|

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!