रूढ़िवादी परंपराओं को चुनौती देते हुए दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर, वायरल वीडियो ने दिल जीत लिया…देखिए 

विविधताओं के देश में भारत में अलग-अलग समुदाय के शादी की रस्में भी अलग हैं. शादी की रस्मों से जुड़ी कई तरह की परंपराएं हैं. कुछ रूढ़ीवादी परंपराएं भी हैं, जिन्हें आज भी रस्म-रिवाज़ के नाम पर कायदे से पालन किया जाता है. किसी-किसी समुदाय में दूल्हे के पैर धोकर पीने का रिवाज़ है. तो कहीं गिफ़्ट के नाम पर पिता को बेटी की शादी करने के लिए मोटी रकम अदा करनी पड़ती है. सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच में एक सोच ये भी है- पत्नी को पति के पैर छूने पड़ते हैं. गौरतलब है कि बहुत से लोग अब इस प्रथा को चुनौती दे रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

हिन्दुस्तान में बहुत से समुदायों में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया जाता है. पति और पत्नी का रिश्ता बराबरी का होना चाहिए लेकिन बहुत लोग पति को परमेश्वर के आसन पर बैठाने पर आमादा हैं. इस सोच को, इस विचारधारा को एक दूल्हे ने चुनौती दी है. शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन को दूल्हे के पैर छूने पड़े. दूल्हे ने उसके सिर पर हाथ रखा और अगले ही पल दुल्हन के पैर छू लिए

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

सोशल मीडिया पर वायरल
दूल्हे के पैर छूने के बाद दुल्हन, उसके माता-पिता, पंडित और बाकी रिश्तेदार देखते रह गए. सबके चेहरे पर कौतुहल और खुशी दोनों नज़र आई. ये अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर Kerala Wedding Story ने शेयर किया है. वीडियो कुछ दिन पहले डाला गया है. अब तक इस पर 1.9 लाख से ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!