छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो भाईयों समेत 4 की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को मौसम ने करवट लिया। इस दौरान अलग-अलग जगहो पर आकाशीय बिजली गिरने से मनेंद्रगढ़ में जहां दो भाईयों की मौत हो गयी, वही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भी दो लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी।वही 4 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ रही हैं। मौसम में आये अचानक बदलाव और तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से बाधित हो गयी हैं।

 



गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में तेज चिलचिलाती गर्मी से हर कोई हलाकान हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शनिवार को मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी हैं। इसी बीच आज दोपहर मनेंद्रगढ़ जिला में तेज अंधड़ और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो भाईयों की मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि यहां पर आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो भाईयों की मौत हो गई है। यह पूरी घटना मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा की है।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है। दोनों का नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो बताया जा रहा है। वहीं आकाशीय बिजली की दूसरी घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में हुई है। यहां घर बना रहे ग्रामीणों पर गाज गिर गई। इसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा और भांजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 साल के बच्चे की मौत और 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!