छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से लेकर शराबबंदी तक हर मुद्दे पर टीएस​ सिंहदेव ने दिया बेबाक जवाब, जानें आखिर उन्होंने क्या कहा?

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर व्यक्ति जिम्मेदारी उठाना और मुख्यमंत्री बनना चाहता है। सभी के मन में यह बात रहती है, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, यदि आपको मौका मिले तो आप भी मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे। वैसे ही मेरी भी इच्छा है अगर मुझे मौका मिले तो मैं भी जिम्मेदारी उठाने की कोशिश करूंगा। जिम्मेदारी मिले तो उसे पूरा करने का प्रयास करूँगा।



शराबबंदी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मैं तो शराब का सेवन नहीं करता और बाकी लोग मेरे जान पहचान के लोग करते हैं। मंत्री ने कहा कि शराब से घरेलू हिंसा हो रही है, समाज में सामाजिक कुरीतियां बढ़ रही हैं, लोगों का खर्चा बढ़ रहा है, और महिलाएं शराबंदी को लेकर लगातार आंदोलन कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : तालाब में डूबने से 2 सगी बहन की मौत, सदमे में परिजन, अकलतरा क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच

उन्होंने आगे कहा कि हमारे घोषणा पत्र में आदिवासी विकासखण्ड को छोड़कर बाकी जगह शराबबंदी करने की बात लिखी हुई थी,लेकिन बाकी जगह भी अब मुश्किल दिखायी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

आगे वहां पर उपस्थित पत्रकारों ने उनसे जब पूछा कि 2018 का घोषणा पत्र आपके द्वारा तैयार किया गया था, क्या इस बार 2023 का भी चुनावी घोषणा पत्र आपके द्वारा तैयार किया जाएगा। तो इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अब तो समय नहीं बचा है, और मुझे जिम्मेदारी भी इस बार नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir ASI Line Attatch : पुलिस अधीक्षक ने ASI को लाइन अटैच किया, ...इस लापरवाही पर हुई कार्रवाई, देखिए आदेश...

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज राजिम के छुरा नगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

error: Content is protected !!