T20I Record: टिम साउदी को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, हासिल की यह खास उपलब्धि…जानिए

दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में 5 विकेट चटकाने वाले शाकिब अल हसन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है। शाकिब के नाम अब टी20I में 136 विकेट हो गए हैं। दूसरे नंबर मौजूद टिम साउदी के नाम 134 विकेट दर्ज हैं।

 



शाकिब ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को एलबीडब्ल्यू आउट करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने T20I क्रिकेट में 6.8 की इकॉनमी रेट के साथ 20.67 की औसत से 136 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उनके नाम 122.33 के स्ट्राइक रेट से 2339 रन भी हैं। शाकिब ने यह उपलब्ध 29 मार्च को हासिल की।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

सात टी20I विश्वकप खेल चुके हैं शाकिब

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू किया था। अभी तक 114 टी20I मैच खेले हैं। उन्होंने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के सभी 7 आयोजनों में हिस्सा लिया है। ऐसा करने वाले वह मात्र चौथे खिलाड़ी हैं।

सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
बता दें कि बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने चटगांव में 29 मार्च को खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 77 रन से हरा दिया था। बांग्लादेश आयरलैंड पर लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2012 में तीन मैचों में बांग्लादेशी टीम को 3-0 से सफलता हासिल हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!