IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, युवा स्टार पूरे सीजन से हुआ बाहर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बीच सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) जारी सीजन से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बैक इंजरी से परेशान हैं.

 



आईपीएल 2023 में दिल्ली के हालात खराब:

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद भयावह हुआ है. टीम ने अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं. इस बीच टीम को अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हाल यह कि डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम बिना किसी अंकों के अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

कमलेश नागरकोटी का आईपीएल करियर:

कमलेश नागरकोटी ने आईपीएल में अबतक कुल 12 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 11 पारियों में 57.00 की औसत से पांच सफलता हाथ लगी है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन खर्च कर दो विकेट है. उन्होंने यहां 9.5 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

कमलेश नागरकोटी का घरेलू क्रिकेट करियर:

नागरकोटी ने घरेलू क्रिकेट में कुल तीन फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको पांच पारियों में सात सफलता हासिल हुई है. इसके अलावा उन्होंने 22 लिस्ट A मुकाबलों में 27 और 25 टी20 मुकाबलों में 19 विकेट चटकाए हैं.

error: Content is protected !!