Suzuki Hayabusa 2023 : सुजुकी ने अपनी दमदार बाइक का अपडेटेड वर्जन किया लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें यहां

नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने MY23 के लिए अपडेटेड हायाबुसा पेश कर दी है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची उमेदा ने कहा, “हम उस प्यार के लिए आभारी हैं जो लोगों ने भारत में तीसरी पीढ़ी की हायाबुसा के प्रति दिखाया है।” उन्होंने कहा, “लॉन्च के बाद से हमारे गुरुग्राम स्थित प्लांट में असेंबल की गई लगभग सभी इकाइयां देशभर में रिकॉर्ड समय में बिक चुकी हैं।

 



इस जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, हमने इस सुजुकी मोटरसाइकिल की नई कलर रेंज और OBD2-A अनुरूप मॉडल पेश करने का फैसला किया।”

इतनी होगी सुजुकी हायाबुसा की कीमत

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

नई 2023 सुजुकी हायाबुसा को भारत में 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। अब इसे OBD-2 के साथ लाया गया है और कुछ नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और यह देशभर में सुजुकी की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। साल 2023 की Suzuki Hayabusa को नए डुअल-टोन कलर वेरिएंट में लाया गया है।

इसे मैटेलिक थंडर ग्रे के साथ कैंडी डारिंग रेड, मैटेलिक मैट ब्लैक के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल विगोर ब्लू के साथ पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट में पेश किया गया है। इन नए कलर ऑप्शन्स के अलावा इसमें तीसरी पीढ़ी की हायाबुसा में में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2023 Suzuki Hayabusa में 1340cc, इनलाइन-फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो अब नवीनतम उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए OBD2-A के अनुरूप है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी बाइक

Suzuki Hayabusa 2023 : इसका इंजन 187bhp और 150Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें 6-एक्सिस IMU, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, तीन पावर मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स आते हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!