JanjgirChampa Arrest : बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और 190 लीटर डीजल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बलौदा पुलिस ने हाइवे रोड पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चारपहिया वाहन, 190 लीटर डीजल को जब्त किया है और मामले में पुलिस की जांच जारी है. आरोपी आकाश बिंद जांजगीर-चाम्पा, निजामुदीन खान, शहबाज अली, बिलासपुर और प्रियांशू ध्रुव बलौदा बाजार जिले का रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया, रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग रोड पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल की चोरी कर सप्लाई कर रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और घेराबन्दी कर चारपहिया वाहन में सवार 4 लोगों को पकड़ा. इसके बाद डीजल चोरी की बात सामने आई.

मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 190 लीटर डीजल और चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को जब्त किया है. मामले के चारों आरोपी आकाश बिंद, निजामुद्दीन खान, शहबाज अली और प्रियांशु ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!