JanjgirChampa FIR : युवक का रास्ता रोककर हॉकी के स्टिक से मारपीट करने वाले अज्ञात 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव के 19 वर्षीय युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने वाले अज्ञात 2 बाइक सवार व्यक्तियों के खिलाफ 294, 323, 341, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और पतासाजी की जा रही है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तनौद गांव के 19 वर्षीय युवक सुनील कुमार केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AQ 1262 से कमरीद जाते समय तनौद रोड में अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति आए और गाली-गलौज कर हॉकी के स्टिक मारपीट करने लगे. इससे 19 वर्षीय युवक सुनील कुमार केंवट को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार 2 व्यक्तियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!